फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   World Environment Day: Planting trees gives message of environmental protection

विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 05 Jun 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day: Planting trees gives message of environmental protection
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर परिसर में पौधरोपण करते भाजपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : संवाद
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को सरकारी विभागों सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थाध्यक्षों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

सूरजपुर: क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर परिसर में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मेघवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच पेड़-पौधों का महत्व और बढ़ गया है। अधिक से अधिक पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सूरजनाथ शास्त्री, डॉ. दीनानाथ यादव, गोलू मिश्रा, अनिल कुमार, अमरजीत, राधेश्याम चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोझी : बड़रांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलभद्रपुर स्थित अमृत सरोवर पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ''एक पेड़ मां के नाम, पौध लगाओ, जीवन बचाओ'' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, एपीओ और ग्राम प्रधान ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कोपागंज : स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा जयरामगढ़ स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधा लगाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, बन्ने खां, राहुल निषाद आदि शामिल थे।

अमिला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमिला में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण महाभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा अमिला इकाई की तरफ से एक पौधा रोप कर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नीतीश राजभर, विशाल गुप्ता, हरेंद्र प्रजापति, हासिम अली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed