{"_id":"65e4c3006a0b9734c50e88da","slug":"worker-falls-into-furnace-due-to-mudslide-gets-burnt-mau-news-c-295-1-mau1002-109646-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मिट्टी धंसने से भट्टी में गिरा मजदूर, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मिट्टी धंसने से भट्टी में गिरा मजदूर, झुलसा
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर ईंट भठ्ठा पर रविवार की दोपहर में मिट्टी धंसने से एक मजदूर भट्टी में जा गिरा। जब तक वो संभल पाता, वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय पास में अन्य कोई मजदूर मौजूद नहीं था, लेकिन झुलसे मजदूर ने चीख न पाने की सूरत में हाथ उठाकर अपने साथियों को अवगत कराया। आनन फानन में दूर खड़े मजदूरों ने आकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां उसकी हालात गंभीर देखकर डाक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बिहार के बेगूसराय जिले के झोराव थाना के बड़ेजना गांव निवासी मनजीत (25) पुत्र सुखशेखम नंदौर स्थित ईंट भठ्ठे पर बीते कई साल से काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। शनिवार को बारिश के मौसम को देखते हुए बनकर तैयार कच्ची ईंटों को पकाने का काम रविवार को किया जा रहा था। इस दौरान वह भट्टे पर चढ़कर एक बाल्टी में कोयला लेकर जा रहा था। इसी दौरान वह मिट्टी धंसने से पक रही ईंटों की भट्टी में जा गिरा। इससे गंभीर रूप से झुलस गया। अन्य मजदूरों ने आनंन-फानन में आग से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भी डॉक्टरों ने उसकी हालात गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया।