फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women unhappy due to lack of system to control inflation in budget

बजट में महंगाई पर लगाम की व्यवस्था न होने से महिला रही नाखुश

Mon, 01 Feb 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Women unhappy due to lack of system to control inflation in budget
मऊ। सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर महिलाओं में रोष दिखा। बोली सरकार ने बजट में रसोई घर के सामानों पर बढ़ते दाम को लेकर काई लगाम नहीं लगाई। ना ही गैस सब्सिडी को लेकर कोई व्यवस्था किया गया। इस तरह से बजट को लेकर महिलाओं की मिली जुली प्रतिक्रिया थी।
विज्ञापन

शिक्षिका रेखा सिंह ने कहा कि इस बार कामकाजी महिलाओं को टैक्स तथा रोजगार के मोर्चे पर काफी उम्मीदें थी। लेकिन आयकर स्लैब में बदलाव न होने और सामानों की किमतों में लगाम न लगने से थोड़ी निराशा मिली। लेकिन शिक्षा को लेकर वित्तमंत्री ने पिटारा खोला जो कि सकारात्मक है।
विज्ञापन

गृहणी अनुपमा चौहान ने बताया कि बेहतर आर्थिक ग्रोथ के लिए बजट में महिला स्वास्थ्य और सुरक्षा पर हो फोकस करते हुए बजट है। जो कामकाजी महिलाओं के साथ गृहणी महिलाओं के लिए हितकर है। लेकिन महिलाओं की पहचान रसोई पर सरकार ने बजट पर कोई फोकस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा सिहं ने बताया महिलाओं के सशक्तीकरण पर फोकस करते हुए उनके लिए हर प्लेटफार्म पर काम करने और उनकी सुरक्षा पर पूरा ध्यान देने वाला बजट है। इस लिहाज से तो महिलाओं के लिए बजट हितकर है, लेकिन महिलाएं परिवार से संपूर्ण होती है, ऐसे में पूरे परिवार का हित महंगाई पर लगाम से है। जो इस बजट में नही दिखा।

वहीं अर्चना सिंह ने कहा कि रियायती दर पर घर देना सरकार की एक अच्छी पहल है। इसके साथ डेढ लाख रुपये तक के होम लोन को ब्याज मुक्त रखने की स्कीम सरकार द्वारा उठाया गया एक सकारात्मक कदम है। लेकिन मकान बनवाने के लिए कौन व्यक्ति डेढ लाख रुपये का लोन लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed