फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women hanging from a trap, accused of dowry murder

फंदे से लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 20 Jul 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women hanging from a trap, accused of dowry murder
कोपागंज। थाना क्षेत्र के सिंहपुर नोकहट गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता अपने घर में फंदे से लटकी मिली। इस मामले में मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उधर घटना की सूचना पर सीओ घोसी तथा नायब तहसीलदार खुद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतका के मामा ने सात लोगों को नामजद आरोपित करते हुए कोपागंज थाना में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपित सास, ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपित सदस्य घटना के बाद फरार हो गए है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के बुकची गांव निवासी सुनील चौहान की पुत्री पूजा चौहान की शादी 20 जून 2018 को कोपागंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर नोकहट निवासी मनोज चौहान पुत्र शिवचंद चौहान के साथ पूजा के मामा मनोज चौहान ग्राम मलकौली परशुपुर ने किया था। मृतका के मामा ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह से ही पूजा का पति मनोज और सास लीलावती, ससुर शिवचंद, मनोज का भाई सुदर्शन, जेठ विनोद चौहान आदि दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि कई बार मृतका ने इस बारे में उसे अवगत भी कराया था। जिस पर उनके द्वारा मनोज और उसके परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया था। बताया कि शनिवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति ने पूजा के फंदे से झूलने की सूचना दी। जिस पर वो तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। उधर जैसे ही विवाहिता के फंदे से झूलकर मरने सूचना पुलिस को मिली तो क्षेत्राधिकारी घोसी श्वेता आशुतोष ओझा, नायब तहसीलदार सदर सर्वेश सिंह तथा कोपागंज थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। जहां घटना की बारिकी से जांच करते हुए सीओ ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उधर मृतका की मामा की तहरीर पर पुलिस ने ससुर शिवचंद्र और सास लीलावती को हिरासत में थाने ले आई। जबकि शेष आरोपित सदस्य घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed