{"_id":"a4192fe724298479078a03a904efb5ce","slug":"women-exhibit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर शनिवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले की सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही पेंशन की मांग को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपात्रों को पेंशन दिए जाने का आरोप भी लगाया।
शनिवार को अधिवक्ता शीला पांडेय के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के मठिया टोला, हरिकेशपुरा, कतुआपुरा पूरब, पठानटोला की सैकड़ों महिला कलेक्ट्रेट पर पहुंची। महिलाओं को आरोप था कि उनकी स्थिति काफी खराब है। और पारिवारिक हालत भी सही नही है लेकिन उन्हें समाजवादी पेंशन की सूची में नही डाला गया।
जबकि मोहल्ले के अमीर और संपन्न लोगों को अधिकारियों ने घूस लेकर समाजवादी पेंशन की सूची में उनका नाम डाल दिया। पेंशन सूची में नाम डाले जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होेंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के बाद सभी महिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंची और उन्हें मांगों के बाबत ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में मुख्य रुप से सावित्री, कुसुम, कमला, बिंदू, परमज्योति, सरोज, अंजू, प्रमिला, दुर्गावती, विद्या, शानपति, शकुंतला, रेखा, मेवाती, देवली, लालती, फूलमति आदि मौजूद रहीं।