फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women are doing better work in every field

हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं महिलाएं

Sat, 13 Mar 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Women are doing better work in every field
नगर के ताजोपुर स्थित अमरवाणी दिव्यांग विद्यालय पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में अप? - फोटो : MAU
बढुआगोदाम। अमर वाणी पुनर्वास केंद्र ताजोपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले सत्र में खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ सिस्टर रूबी ने फीता काटकर किया। इस दौरान गोली दौड़, चम्मच दौड़, बाल पासिंग, मोमबत्ती जलाना, आवाजों के द्वारा जोड़ने बनाने की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और बच्चो ंको जेाड़ी बनाना, बम धमाका इसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय आने वाले महिलाओं तथा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. निधि कुशवाहा रहीं। विशिष्ट अतिथि हुमा रिजवी और मुख्य वक्ता उपासना दास रहीं। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, स्वागत गीत, डांस, कव्वाली आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. निधि कुशवाहा ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। महिलाओं को अवसर मिलना चाहिए। हम किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। विशिष्ट अतिथि हुमा रिजवी ने कहा कि नारी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है लेकिन उत्पीड़ित और शोषित भी है। महिलाओं को जागरूक होना होगा। मुख्य वक्ता उपासना दास ने कहा कि महिलाओं को बेहतर सोच के साथ आगे आने की जरूरत है। इसके साथ साथ रोजगार शिक्षा व राजनीति से जुड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम को डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, फातिमा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सिंथिया, फातिमा हास्पिटल की सिस्टर ली ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed