फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Women accused finance company of embezzlement

Mau News: महिलाओं ने फाइनेंस कंपनी पर लगाया गबन का आरोप

Wed, 31 Jan 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Women accused finance company of embezzlement
घोसी। स्थानीय कोतवाली में मंगलवार की दोपहर में दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने तहरीर देकर पकड़ी रोड स्थित एक समूह फाइनेंस कंपनी के संचालक पर लाखों रूपये गबन करने का लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पकड़ी मोड़ निवासी ममता के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची सविता, रीमा, रीना, रंजू, कुंती, शीला,फूलमती, बिंदू, कुसुम,तारा, प्रियंका,आशा ,लीलावती ने पुलिस को बताया कि घोसी नगर से सटे पकड़ी रोड पर एक माह पूर्व एक मकान में ग्रामीण विकास फाइनेंस कंपनी की शाखा खुली। उसके संचालक ने महिलाओं को महिलाओं को दो लाख रुपये कर्ज देने का आश्वासन देकर लाखों रूपये जमा करा लिया। सोमारीडीह, शोधनपुर, माछिल जमीनमाछिल, सुल्तानपुर, खैरा मोहम्मदपुर, मदीना, जिगिना,ककराडीह गांव की महिलाएं आरोपी संचालक के झांसे में आकर एक हजार से लेकर पांच हजार किश्त के रूप में जमा कर दी। लाखों रूपये जमा होने के बाद संचालक कार्यालय में ताला लगाकर फरार हो गया। इस संबंध में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed