फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman returning on bike after paying children's fees dies in accident

Mau News: बच्चों की फीस जमाकर बाइक से लौट रही महिला की हादसे में मौत

Sun, 28 Jan 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman returning on bike after paying children's fees dies in accident
थाना क्षेत्र के सरसेना पासीपूरा के पास आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइक की जोेरदार टक्कर होे गई। इसमें एक बाइक पर सवार मां और बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगोंं की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल फीस जमा करने गई थी।
विज्ञापन

वही घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के अमिरहा गांव की रहने वाली पूनम सिंह (32) पत्नी पवन उर्फ माधव सिंह शनिवार की दोपहर गाजीपुर जनपद के जलालाबाद बाजार स्थित निजी एक इंटर काॅलेज में बच्चों की फीस जमा करने गई थी। लड़का अंश सिंह ही बाइक चला रहा था। शाम 3.30 बजे अंश बाइक से अपनी मां कोे वापस घर ले जा रहा था। अभी वह सरसेना पासीपूरा के पास पहुंचा कि उसके पीछे से आ रही एक दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों मां बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिसमें मां पूनम सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई तथा बेटा अंश उर्फ माखन को मामूली चोटें थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने मां पूनम सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक सवार भी घायल हुआ था, लेकिन घटना के बाद बाइक सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मां की मौत के बाद लड़के और लड़की का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed