{"_id":"69dd3829694c2d6aed0e614a","slug":"woman-picking-ears-of-wheat-dies-after-being-hit-by-a-combine-mau-news-c-295-1-mau1025-143893-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गेहूं की बालियां बीन रही महिला की कंबाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गेहूं की बालियां बीन रही महिला की कंबाइन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
मृतक कौशल्या देवी।फाइल फोटो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सरयां में सोमवार को खेत में गेहूं की बालियां बीन रही कौशल्या देवी (65) की कंबाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक कंबाइन छोड़कर मौके से भाग गया। मृतका के बेटे ने कंबाइन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। सोमवार की सुबह महिला खेत में गेहूं की फसल की कटाई के दौरान बालियां बीन रही थी। उसी दौरान गेहूं की कटाई कर रही कंबाइन के चालक ने कंबाइन को पीछे किया, तभी वृद्धा कंबाइन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के बेटे गौतम साहनी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मां कौशल्या देवी गांव के ही एक खेत में गेहूं की बालियां बीन रही थीं। इसी दौरान कंबाइन मशीन चालक ने लापरवाहीपूर्वक मशीन को बैक किया, जिससे वह उसकी चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका के पति नंदलाल घर पर रहकर खेती करते हैं। दो बेटे कमलेश और गौतम हैं, दोनों बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले गौतम कर्नाटक से घर आया था। चार बेटियों की शादी हो चुकी है।
इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कंबाइन को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार चालक की तलाश पुलिस कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।