{"_id":"65d9d2f3e388599fcd0d01a9","slug":"woman-hanged-people-arrived-after-hearing-of-voice-child-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदे से लटककर दी जान, बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फंदे से लटककर दी जान, बच्चे की चीख सुनकर पहुंचे लोग
Sat, 24 Feb 2024 05:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:04 PM IST
सार
मऊ के इंदारा करीमाबाद गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब बंद कमरे में एक महिला ने फांसी लगा ली। उसके ससुर बाहर गए हुए थे। पति बाहर रहकर काम करता है। महिला के बच्चे ने बंद दरवाजे को खोलने की कोशिश की थी। इस पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तब जाकर मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा करीमाबाद गांव में एक महिला का शव उसके घर में फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था, जब मृतका का बच्चा घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोपागंज थाना के इंदारा करीमाबाद निवासी चांदनी (30) पत्नी सुफियान अपने ससुर और तीन साल के अपने बेटे के साथ रह रहती थी। जबकि उसका पति परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाहर रहकर कमाता है। उसका ससुर और बेटा घर से बाहर गए हुए थे। जब उसका बेटा वापस लौटा तो दरवाजा बंद होने पर अपनी मां को आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। दरवाजा न खुलने पर बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए।
लोगों ने मिलकर दरवाजे को तोड़कर जब लोग अंदर पहुंचे तो देखा कि चांदनी का लाश कटरेन के कमरे के लगी बल्ली से दुप्पटे में लटक रही थी। स्वजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, घटना के संबंध में कोपागंज एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।