फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman filed suit against four including husband

महिला ने पति सहित चार पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman filed suit against four including husband
घोसी। स्थानीस कोतवाली पुलिस ने हरिदासपुर निवासी महिला की तहरीर तथा एसपी के निर्देश पर शनिवार को उसके पति सहित चार के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया। दर्ज मुकदमे में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के अतरारी खैराबाद गांव निवासी जमीला खातुन पुत्री जहिरूल हसन ने बताया कि उसकी शादी घोसी कोतवाली के हरिदास पुर निवासी मोहम्मद अली के साथ अगस्त 2019 में हुआ है। आरोप लगाया कि शादी के दौरान उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनकी मांग के अनुसार दहेज दिया था। एक माह उसके पति ने सऊदी अरब जाने के नाम पर उससे अपने पिता से एक लाख रुपये मांगने का दबाव बनाया। बार बार दबाव पड़ने पर उसने अपने भाई को बुलाकर एक लाख रुपये की व्यवस्था कर अपने पति को दे दिया। जिसके बाद उसका पति विदेश चला गया, जहां एक माह से कम समय में वापस आ गया और दुबारा विदेश जाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगा। जब उसके द्वारा विरोध किया तो मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति मोहम्मद अली सहित परिवार के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed