फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   woman died of lightning

गिरी बिजली चपेट में आकर बकरी चरा रही महिला की मौत

Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
woman died of lightning
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर बिजली गिरने से बकरी चराने गई महिला चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को उसके परिवार के सदस्य उपचार के लिए सीएचसी रतनपुरा लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मीना (45) पत्नी श्यामकेस राजभर हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव की निवासी थी। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे के करीब वह बकरी चराने के लिए सीवान की तरफ गई थी। तभी अचानक मौसम बिगड़ा मीना बचाव के लिए इमली के पेड़ के नीचे चली गई। तभी बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर गंभीररुप से झुलस गई, जबकि उसकी तीनों बकरियां झुलस कर मर गई। झुलसी महिला को उसके परिवार के सदस्य उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृत मीना तीन बच्चों की मां थी, इसमें सबसे बड़े पुत्र का विवाह हो चुका है। घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed