फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Withheld salary of all Tehsildars in case of issuance of income certificate

आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में सभी तहसीलदारों का रोका वेतन

Sat, 10 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Withheld salary of all Tehsildars in case of issuance of income certificate
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी अरुण कुमार। संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आय प्रमाण पत्र समय से जारी करने की स्थिति खराब होने पर सभी तहसीदारों का वेतन रोक दिया है। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की स्थिति की जानकारी लेते हुए पंप हाउस लगाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप के चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, सत्यापन कार्य अभी बाकी है। सभी ब्लॉकों में ब्लॉक समितियों की नियमित बैठक न होने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई। मुहम्मदाबाद गोहना के 83 में से 42 गांव में मनरेगा के तहत वर्तमान में कोई भी कार्य न कराए जाने पर नाराजगी जताई। पाइप लाइन परियोजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इसकी जांच के लिए जांच टीम बनाने को कहा। आय प्रमाण पत्र समय से जारी करने की समीक्षा के दौरान सभी तहसीलों में खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदारों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक मेें मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला वानिकी अधिकारी के अलावा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed