फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Married woman turned out of the house two and a half months after the wedding

Mau News: शादी के ढाई महीने बाद विवाहिता को घर से निकाला, छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman turned out of the house two and a half months after the wedding
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी खुशी विश्वकर्मा की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की शाम पति राहुल विश्वकर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये नहीं लाने पर शादी के ढाई महीने बाद मारपीट कर सभी ने घर से निकाल दिया। प्राथमिकी के अनुसार खुशी की शादी बीते 12 फरवरी मुहम्मदाबदा गोहना कोतवाली के रामपुर कांधी निवासी राहुल विश्वकर्मा के साथ हुई। शादी में पिता ने 1.20 लाख रुपये नकद, घरेलू सामान के लिए 1,25 लाख रुपये और सोने चांदी के आभूषण दिया था। विदाई के बाद से ही ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के तुरंत बाद पति ने झांसा देकर मोबाइल फोन ले लिया और सास प्रतिमा देवी ने सुरक्षा का हवाला देकर सभी आभूषण अपने पास रख लिए। पति, सास, ससुर भूपेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, नेहा और रामाज्ञा दो लाख रुपये नगद और बुलेट की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर बीते 4 मई सभी ने मिलकर मारपीट की और घर से भगा दिया। तब से वो अपने मायके में रहती है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed