फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wisdom purification sacrifice performed against agricultural law

कांग्रेसजनों ने कृषि कानून के विरोध में किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Thu, 04 Feb 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Wisdom purification sacrifice performed against agricultural law
मऊ। जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ तथा श्रम प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने नगर के सहादतपुरा स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर के प्रांगण मेें बृहस्पतिवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ को विफल कराने का पुलिस पर आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा संगठन प्रभारी अनिल कुमार उर्फ बब्लू राय ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो माह से अधिक समय से धरने पर बैठे हुए किसान तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए अड़े हुए हैं। सरकार के सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हंसनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार किसान विरोधी है। केंद्र की मोदी सरकार को सद्बुद्धि आए और तीन किसान विरोधी कानून बिल वापस ले। केंद्र की मोदी सरकार किसानों को कुचलने का कार्य रही है। श्रम प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजयभान तिवारी ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र सरकार का यह बर्ताव निंदनीय है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने कहा कि अन्नदाताओं के साथ ऐसा सुलूक हम कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेगें। उप्र कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ के महासचिव उदयभान राय ने कहा कि जबतक किसान विरोधी बिल वापस नहीं हो जाता तब तक हम कांग्रेसजन धरना प्रदर्शन, आंदोलन करते रहेगें। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बुद्धि शुद्धि यज्ञ के आयोजन को विफल करने के लिए रात से ही जिला कांग्रेस कमेटी किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हंसनाथ तिवारी तथा श्रम प्रकोष्ठ कांग्रेस के अध्यक्ष विजयभान तिवारी के घर पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया। परिवारजनों के साथ गलत बर्ताव किया गया। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, नजीर अहमद, सुहेल नोमानी, उदयभान राय, रमन पांडेय, संपत मौर्या, प्रेमचंद चैहान, राधेश्याम, शिवजी कन्नौजिया, शुभम यादव, अशोक सिंह बहरीपुर, माधवेश पाडेय, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed