फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wires did not reach the poles near 400 houses in Kolhad

Mau News: कोल्हाड़ में 400 घरों के पास लगे खंभों पर नहीं पहुंचे तार

Sat, 21 Jun 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wires did not reach the poles near 400 houses in Kolhad
मऊ। नगर पालिका के दो वार्ड के बीचोबीच कोल्हाड़ मोहल्ला नगर का हिस्सा है लेकिन यहां हालात ग्रामीण इलाके से भी खराब हैं। कारण यहां बिजली सुविधा को लेकर आज भी 400 घरों की आबादी दो किमी दूर से बॉस बल्ली के सहारे तार लाकर बिजली जलाती है। बिजली निगम ने यहां सात साल पहले बिजली खंभा लगाया लेकिन तार बिछाना भूल गए हैं।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात है कि इन घरों में बिजली निगम ने बकायदा मीटर भी लगाया है, हर माह समय से वसूली को लेकर कैंप भी किया जाता है, लेकिन बस यहां के उपभोक्ताओं की इस समस्या का निराकरण करना भूल जाते है। वहीं जिम्मेदारों का कहना है कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। नगर के ऑफिसर्स कॉलोनी से महज दो किमी दूर वार्ड 11 और 18 के बीच बना कोल्हाड़ गांव में बीते कई सालों से यहां रह रहे करीब 700 मीटर दूर बड़ागांव और ख्वाजाजहापुर मुहल्ले से केबल के सहारे अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। चौकाने वाली बात है कि इस मुहल्ले में बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से यहां बिजली खंभे भी गाड़े गए हैं, लेकिन बस इस पर तार बिछाना जिम्मेदार भूल गए है।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासी बबुनी, बुच्ची, उमेश, प्रशांत ने बताया कि मुहल्ला का आधा हिस्सा वार्ड 11 तो वार्ड 18 के बीच आता है। बताया कि करीब सात साल पहले यहां सालों पहले बिजली खंभे लगा दिया गया, लेकिन अब इस पर तार नहीं दौड़ाया जा सका है। बताया कि ऐसे में इस मुहल्ले में बने करीब 400 घर के लोगों बिजली उपयोग के लिए बड़ा गांव या ख्वाजाजहापुर से बिजली के पोल से केबल से अपने घरों को उजाला कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि करीब 200 घरों पर मीटर भी लगे है, इसमें अधिकांश हर माह बिजली का भुगतान करते है, बावजूद उन्हें दूर से केबिल के माध्यम से बिजली कनेक्शन करना पड़ रहा है। एसडीओ जाहिद इकबाल ने बताया कि वह अभी नए है, इस मामले में अब तक उनके पास शिकायत नहीं पहुंची है। खंभा लगने के बाद तार सालों से नहीं खींचने की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed