{"_id":"577ff0b54f1c1b62437f9ab7","slug":"will-keep-tamasa-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबने ली शपथ, तमसा को रखेंगे निर्मल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबने ली शपथ, तमसा को रखेंगे निर्मल
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
समापन समारोह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की जीवनदायनी तमसा नदी को अविरल निर्मल बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का समापन 25वें दिन शुक्रवार को गायघाट पर हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रमस्थल पर उपस्थित सामाजिक संगठनों, विद्यालयों के छात्रा व अन्य को तमसा को सदैव निर्मल बनाए रखने के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला अधिकारी ने तमसा के किनारों को सुंदर और पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए 2000 पौधों के रोपण का भी लक्ष्य सामाजिक वानिकी विभाग को दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता पर आज अपार खुशी हो रही है, यह सभी के सहयोग से संभव हो सका। बोले कि नदी के बीच से अवरोध हटने से तमसा का जल अविरल हो गया है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में सहयोग देने के लिए मीडिया का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
बोले मीडिया से ही यह संभव हो सका। बोले मीडिया के लोगों ने लेखन का ही काम नहीं किया, बल्कि फावड़ा भी चलाया। बाले अभियान की सफलता तभी होगी जब शहर से आने वाली गंदगी को नदी में आने से रोका जा सकेगा। उन्होंने नगरपालिका को नालों पर चैंबर बनाने तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को 2000 पेड़ नदी के किनारे लगाने के निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने कहा कि मऊ की जनता और जिलाधिकारी का यह प्रयास अनुकरणीय है।
विज्ञापन
उक्त अवसर पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, तैयब पालकी, छोटेलाल गांधी, डा. अरविन्द श्रीवास्तव, डा. संजय सिंह आदि ने संबोधन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी शिवकुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, परियोजना निदेशक डा. हरिचरन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनिल सिंह, उपजिलाधिकारी घोसी, मुहम्मदाबाद, मधुबन, सदर आदि लोग उपस्थित रहे।