फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will have to leave the constituency 48 hours before polling

Mau News: मतदान के 48 घंटे पूर्व छोड़ना होगा निर्वाचन क्षेत्र

Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Will have to leave the constituency 48 hours before polling
मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि घोसी विधानसभा उप निर्वाचन के लिए जिले में मतदान 05 सितंबर को पूर्वाह्न सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। 239 मतदान केंद्रों के 455 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

मतदान के दिन कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और एक ऐसा वातावरण सुनिश्चित किया जाए, जहां मतदाता किसी भी तरीके से भयभीत न हो। सभी मंत्रियों, संसद सदस्यों और विधायकों तथा अन्य राजनीतिक पदाधिकारियों आदि जो निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से आए हैं। साथ ही जो निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद नहीं रहना चाहिए। ऐसे पदाधिकारी को प्रचार अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान सार्वजनिक सभा या जुलूस की मनाही होगी। जनसभा न आयोजित होगी, न ही उसमें कोई नेता उपस्थित होगा। न ही उसे संबोधित करेगा। साथ ही चलचित्र, टेलीविजन या जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रदर्शन करने की अनुमति होगी। न ही कोई संगीत समारोह या कोई नाट्य, अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन से निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार किया जाएगा। कोई भी भी इसका उल्लंघन करेगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed