{"_id":"2b4b7f2512d7c195f99b726bd82a78bd","slug":"will-cm-housing-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास का करेंगे घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने कहा कि मानदेय के लिए छह जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ग्राम रोजगार सेवकों के प्रदर्शन के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के साथ प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए मनरेगा के अंतर्गत विगत नौ सालों से संविदा पर कार्यरत ग्राम रोजगारसेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने को कहा।
विज्ञापन
इनका समस्त बकाया मानदेय का भुगतान और महंगाई में भत्ते को बढ़ाने की बात कही। प्रदर्शन के बाद विभिन्न चार सूत्री मांगों के बाबत रोजगार सेवकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।