फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Will act on the voter list manipulation

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

Tue, 18 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Will act on the voter list manipulation
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर के बीच  संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है। इसके तहत सभी मतदेय स्थलों  पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृतकों का नाम हटाने के साथ त्रुटियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 इसी क्रम में मंडलायुक्त  आजमगढ़ मंडल श्रीमती नीलम अहलावत द्वारा अंबेडकर विद्यालय जमीन सरहरा जमीन बलुआ पोखरा घोसी एवं प्राथमिक विद्यालय ख्वाजहापुर-परदहा में बीएलओ  द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा छह बूथों का निरीक्षण किया गया तथा जेण्डर रेसियों ठीक करने  के निर्देश दिया। आयुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार  में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पत्र प्रतिनिधियों  के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


उन्होंने बीएलओ से कहा कि  मतदाता  सूची में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित बीएलओ के  खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को  निर्देशित किया गया कि घर-घर जाकर मतदाता सूची को    ठीक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed