{"_id":"580664934f1c1b726b703cfe","slug":"will-act-on-the-voter-list-manipulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर के बीच संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है। इसके तहत सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृतकों का नाम हटाने के साथ त्रुटियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल श्रीमती नीलम अहलावत द्वारा अंबेडकर विद्यालय जमीन सरहरा जमीन बलुआ पोखरा घोसी एवं प्राथमिक विद्यालय ख्वाजहापुर-परदहा में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा छह बूथों का निरीक्षण किया गया तथा जेण्डर रेसियों ठीक करने के निर्देश दिया। आयुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पत्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी।
उन्होंने बीएलओ से कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि घर-घर जाकर मतदाता सूची को ठीक करें।