{"_id":"6a3ad7e88bc6fdc32900d145","slug":"wife-runs-off-with-cash-and-jewelry-for-the-second-time-plea-made-to-the-police-mau-news-c-295-1-mau1002-147489-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दूसरी बार नगदी और आभूषण ले भागी पत्नी, पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दूसरी बार नगदी और आभूषण ले भागी पत्नी, पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार गांव निवासी प्रमोद पटेल ने 14 माह में दूसरी बार नगदी और आभूषण लेकर भाग जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
आरोप है कि पत्नी का एक व्यक्ति से संबंध है और वह उसी के साथ रहती है। रिश्तेदारों के प्रयास से बीते 26 मई को वह घर लौटी थी। सोमवार को उसने घर में रखी नगदी और चार सेट सोने-चांदी के आभूषण लेकर बिना बताए कहीं चली गई। वह अप्रैल 2025 में भी इसी तरह घर छोड़कर चली गई थी।
तहरीर में प्रमोद पटेल ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि पत्नी का अवैध संबंध आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से है। इसके पहले भी वह उसी के साथ जा चुकी है।
विज्ञापन
कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।