फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Why has AK Sharma of Mau, the most backward district in the state, become BJP's choice?

समझिए मिशन 2022 का गणित: यूपी में अति पिछड़े जिले मऊ के एके शर्मा क्यों बने हैं भाजपा की पसंद?

Fri, 15 Jan 2021 03:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 Jan 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Why has AK Sharma of Mau, the most backward district in the state, become BJP's choice?
एके शर्मा - फोटो : अमर उजाला

गुजरात कैडर के आईएएस के पद से वीआरएस लेकर यूपी के पूर्वांचल के अति पिछड़े जनपद मऊ के एके शर्मा ने एक दिन पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उम्मीद के अनुसार उनका नाम भाजपा द्वारा आगामी 28 जनवरी को प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया। घोषणा होने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


एके शर्मा की कर्मभूमि हमेशा गुजरात ही रही है। उन्हें यूपी इसलिए भेजा गया है ताकि भाजपा के मिशन 2022 को गति प्रदान की जा सके। बीते दिनों सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, तभी से उम्मीद जताई जा रही थी इस फैसले पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन


उन्हें भूमिहार समाज के लिए बड़ा चेहरा साबित करने के लिए पूर्वांचल में भाजपा ने दांव चला है। क्योंकि पूर्वांचल के बड़े चेहरे मनोज सिन्हा को जम्मू में जिम्मेदारी मिलने के बाद भाजपा में भूमिहार नेतृत्व लगभग खाली सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ऐके शर्मा भाजपा में भूमिहारों का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। ऐसा विश्वास उन्हें जानने वालों समर्थकों ग्रामवासियों और शुभचिंतकों ने जताया है। गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मथुरा राय ने कहा कि गुजरात में लगातार 25 साल और लगभग 7 साल प्रधानमंत्री कार्यालय में काम किया है। 

 

Why has AK Sharma of Mau, the most backward district in the state, become BJP's choice?
जारी सूची - फोटो : अमर उजाला

15 जनवरी को भाजपा द्वारा प्रदेश के 4 उम्मीदवारों की जो सूची जारी की गई है उसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डॉ दिनेश शर्मा, लक्ष्मण आचार्य के अलावा एक मात्र नया नाम एके शर्मा का शामिल किया गया है।

सूची में नाम आने की सूचना पर गांव में एक बार फिर से लोगों में खुशी व्याप्त है। एक बार फिर से नामांकन की तिथि तय होने का सभी को इंतजार है। दर्जनों ग्रामवासी शुभचिंतक और एके शर्मा को जानने वाले लोग लखनऊ जाने की तैयारी में हैं। इस दौरान लखनऊ में मौजूद एके शर्मा के छोटे भाई अरुण शर्मा ने बताया कि अभी नामांकन की तिथि तय नहीं है। पार्टी के निर्देश और तय तिथि पर नामांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed