{"_id":"974d7f31db4a6b29174dbb08c4169ebd","slug":"while-student-performance-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा शुल्क न देने पर छात्रों को बरसाए डंडे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा शुल्क न देने पर छात्रों को बरसाए डंडे
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की चल रही स्नातक की वार्षिक परीक्षा में शुक्रवार को एक परीक्षा केंद्र पर महाविद्यालय प्रबंधन ने सुविधा शुल्क न देने पर छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
इससे गुस्साए छात्रों ने कस्बा मधुबन में मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। घायल छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महाविद्यालय के प्रबंधक सहित छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय पर पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती की गई।
मधुबन तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित चकरा वासु नगर के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय पर इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार की सुबह प्राचीन इतिहास व भूगोल बीए भाग-तीन की परीक्षा होनी थी।
विज्ञापन
घायल छात्र ओमप्रकाश की माने तो महाविद्यालय के अंदर परीक्षार्थियों के लिए दोहरी व्यवस्था थी। महाविद्यालय प्रशासन ने दो से तीन हजार रुपये लेकर कुछ परीक्षार्थियों को अलग कमरे में नकल की सुविधा मुहैया कराई। यही नहीं स्वकेंद्र छात्राओं को एक घंटे बाद तक प्रश्न पत्र लिखवाया जाता है।
शुक्रवार को भी यही हुआ। छात्रों से पैसा मांगा गया न देने पर मारापीटा गया और परीक्षा कक्ष में बिठा दिया गया। लेकिन जैसे ही परीक्षा खत्म हुई उसी समय महाविद्यालय प्रबंधक शिवदेनी ने अपने साथियों से सुविधा शुल्क न देने वाले छात्रों को मारने के लिए ललकार दिया। इसके बाद महाविद्यालय प्रांगण में लाठी डंडे बरसने शुरू हो गए।
दौड़ा दौड़ाकर छात्रों को पीटा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ओमप्रकाश मिश्र और शैलेश प्रजापति का इलाज चल रहा है। घटना से छात्र उग्र थे। पुलिस मौके पर कार्रवाई करने के बजाय तहरीर की प्रतीक्षा कर रही थी।
अपराह्न साढ़े तीन बजे घायल ओमप्रकाश मिश्र की तहरीर पर प्रबंधक शिवदेनी सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा आदि का मुकदमा दर्ज किया गया। महाविद्यालय पर पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है।
घायलों मेें धनंजय, इरशाद, आदित्य, संदीप, विशाल, शहजादा, शाहिद, विनोद कुमार, संजय, अबू साहमा आदि थे। उधर, इस घटना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह आदि ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी क्रम में भाजपा नेता आरएन सिंह, भरत भैया, चंद्रभूषण सिंह व राधेश्याम सिंह ने कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया है। सपा के विधानसभा अध्यक्ष हाफी सरफराज व विजयशंकर यादव ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।