फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the police arrived, the con man spread a rumor and fled.

Mau News: पुलिस पहुंची तो अफवाह फैला कर भागा ठग

Tue, 13 Jan 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
When the police arrived, the con man spread a rumor and fled.
- मुबारकपुर थाना के इब्राहिमपुर निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा पुलिस को दी थी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। दोहरीघाट के उसरी खुर्द गांव में 20 लाख की ठगी की जांच करने पहुंची पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों के बीच उलझाकर ठग भाग निकला। पुलिस को देखते ही ठग ने ग्रामीणों के बीच अंबेडकर पार्क और सम्मे माता स्थान से जुड़े विवाद का का अफवाह फैला दिया।

ग्रामीण मुख्य मार्ग पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच ठग भाग निकला। मामला रविवार का है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसरी खुर्द निवासी एक व्यक्ति छह महीने में लौटाने की बात कहकर व्यापार करने के लिए उनसे एक साल पहले 20 लाख रुपये लिया। समय पूरा होने पर पैसा मांगा तो चेक दिया, जो बाउंस हो गया। मांगने पर पैसा नहीं लौटा रहा है। इसी शिकायत की जांच करने पुलिस टीम गांव में पहुंची थी। कुछ दिन पहले घोसी उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर अंबेडकर पार्क और सम्मे माता स्थान पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। पुलिस को देखते ही युवक ने अफवाह फैलाया और ग्रामीण कब्जा से जुड़े विवाद का मामला समझ बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed