फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the manager beat him, the student filed a case

Mau News: प्रबंधक ने पीटा तो छात्र ने दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 13 Dec 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
When the manager beat him, the student filed a case
चोरपाकला स्थित एक निजी स्कूल के 12वीं के छात्र ने प्रबंधक पर पिटाई कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकुची डांडी डीह गांव निवासी छात्र (16) ने बताया कि वह चोरपा कला स्थित हरीशचंद्र दुलारी इंटर कॉलेज में पढ़ता है। वह सात दिसंबर को स्कूल गया था। कक्षा में आगे की सीट पर बैठने को लेकर छात्र से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इसकी जानकारी होने पर प्रबंधक गामा यादव ने उसे बुलाया और उसको डंडे से पीटा। इससे उसके हाथ और कंधे में चोट लगी। आरोप लगाया कि उसके बाद उसे घर जाने से रोक दिया गया, बाद में उसने अपने किसी साथी की मदद से फोन कर परिजनों को सूचना दी। उसके पिता के साथ सरायलंखसी थाने पहुंचकर प्रंबधक के विरुद्ध तहरीर दी। प्रबंधक गामा यादव का कहना है कि दो छात्रों के बीच विवाद उनके पास पहुंचा था, इसके बाद उन्होंने दोनों को सजा दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed