फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When the funeral of four dead bodies together, the city came to a standstill

एक साथ चार शवों का उठा जनाजा तो थम सा गया शहर

Sat, 12 Feb 2022 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
When the funeral of four dead bodies together, the city came to a standstill
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में मृत एक ही परिवार के चारों सदस्यों का शव शुक्रवार की देर शाम बुलाकीपुरा पहुंचा। शवों के पहुंचते ही पूरा बुलाकीपुरा में मातम पसर गया। डेढ़ घंटे बाद शवों को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ अपनी संवेदना प्रकट करने के लिए मौजूद थी।
विज्ञापन

बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुरा निवासी नूरजहां तथा उनके बेटे जाहिद कमाल और दामाद अतीकुर्ररहमान और बेटी अफसाना का बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ जाते समय अमेठी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं मृतका नूरजहां का बेटा अफसर अहमद, शमशुद्दीन तथा रिजवान घायल हो गए थे। जिनका उपचार अब भी अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात दस बजे के करीब हादसे में मृत दोनों महिलाओं सहित चारों का शव बुलाकीपुरा पहुंचा। एक ही घर में जब चार शवों को एंबुलेंस से उतारा गया तो मौजूद लोगों का कलेजा बैठ गया। परिवार और रिश्तेदार चीख पड़े। यहां जरूरी रीतिरिवाज पूरा करने के बाद चारों शवों को करीब 11.30 बजे खीरीबाग मैदान में लाया गया। इस दौरान पूरे खीरीबाग के सहन में सभी सड़कें और गालियां कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं थी। मुफ्ती अनवर अली साहब ने जनाजे की नमाज पढ़ाई, जैसे ही अल्लाहो अकबर की आवाज गूंजी हजारों लोगों की मौजूदगी में भी ऐसा सन्नाटा हो गया जैसे यहां पर कोई एक व्यक्ति मौजूद न हो। इसके बाद रघुनाथ पूरा स्थित उनकी अबाई कब्रिस्तान में चारों लोगों को दफन किया गया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष अरशद जमाल, नपाध्यक्ष तैयब पालकी, राशिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed