फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When responsible people kept the silence silent, then people made the road themselves

जिम्मेदारों ने जब साधी चुप्पी तो लोगों ने खुद बना दी सड़क

Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
When responsible people kept the silence silent, then people made the road themselves
घोसी पकड़ी मार्ग के शोधनपुर में श्रमदान कर सड़क को मरम्मत करते लोग। - फोटो : MAU
घोसी। कस्बा नगर से पकड़ी जाने वाला मार्ग पर शोधनपुर गांव के पास सड़क पर कई जगहों पर गड्ढों को शनिवार को लोगों ने खुद श्रमदान करते हुए मरम्मत किया। लोगों की एकजुटता तथा श्रमदान से समस्या का जहां निदान हो गया, वहीं लोगों ने प्रशासन के जिम्मेदारों की उनकी चुप्पी को सही जवाब दिया।
विज्ञापन

घोसी नगर के पकड़ी मोड़ से शोधनपुर, सोमरीडीह, गौरीडीह आदि गांवों से होते हुए पकड़ी जाने वाली सड़क वर्षो से रख रखाव के आभाव में शोधनपुर से लेकर फोरलेन बाईपास तक पूरी तरह से खराब होकर गढ्ढों में तब्दील हो कर रह गई है। नगर की सीमा के बाद शोधनपुर में तो सड़क पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील हो गयी है। जहां आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे थे। यही नही बरसात में पानी लगने से गाड़ियों के आने जाने से गन्दा पानी छिटक कर घरों के सामने बैठे लोगों पर पड़ना आम बात है। लोगों ने इसकी शिकायत प्रधान से लेकर प्रशासन से किया। कोई कार्यवाही न होने पर भुवेश, प्रेमचंद वर्मा, राधेश्याम शर्मा, पंकज जायसवाल, रामाधार राम, प्रशांत,अविरल, शुभम, मल्लू आदि ने शनिवार को चंदा एकत्र कर कई ट्रांली ईट मंगवाकर सड़क के गड्ढों को भरा। इस दौरान लोगों ने खुद इस कार्य को किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed