फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   When daughter born they started demanding dowry beat up and threw out of house husband gave triple talaq

मऊ: बेटी पैदा हुई तो ससुराल वाले करने लगे दहेज की मांग, मारपीट कर घर से निकाला, पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

Mon, 02 Oct 2023 03:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 03:59 PM IST
सार

मायके से दहेज न लाने और बेटी को जन्म देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू को पीटा। घर से भी निकाल दिया। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। घटना मऊ जिले के घोसी कोतवाली के मदापुरसम्सपुर गांव की है। 

विज्ञापन
When daughter born they started demanding dowry beat up and threw out of house husband gave triple talaq
पति ने दिया तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मायके से दहेज न लाने और बेटी को जन्म देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बहू को पीटा। घर से भी निकाल दिया। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है। घटना उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाने के मदापुरसम्सपुर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार फातिमा परवीन पुत्री कलीमुल्ला ने बताया कि दो साल पहले उसका निकाह हलधपुर थाना के इटौरा अरदौना निवासी दानिश  के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही पति दानिश, सास रोशनजहां, ननद जन्नतुलफिरदौस और देवर जीशान दहेज की मांग को लेकर आए दिन गालीगलौज करने के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


रिश्तेदारों की पहल पर पिता ने ससुराल पक्ष से बातचीत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस बीच फातिमा परवीन के गर्भवती होने के बाद भी दहेज को लेकर पति, सास, ननद और देवर ने मिलकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। 15 जुलाई 2023 को एक नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे और प्रताड़ित करने लगे। दो लाख रुपये एवं मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर बुरी तरह से मारपीट कर घायल करने के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से मायके पहुंची।

10 सितंबर 2023 को शाम को पति जीशान ने गैर कानूनी तरीके से मोबाइल से तीन तलाक दे दिया। कोतवाल अनिलचंद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है।  महिला की तहरीर पर उसके पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed