फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weather takes a U-turn after six days; heat and humidity rise due to intense sunshine.

Mau News: छह दिन बाद मौसम का यू-टर्न, तेज धूप होने से बढ़ी गर्मी और उमस

Tue, 08 Sep 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Weather takes a U-turn after six days; heat and humidity rise due to intense sunshine.
मऊ। जिले में इन दिनों मौसम की बेरुखी लोगों की सेहत और दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। सितंबर के शुरुआती 6 दिनों में 59 मिमी हुई झमाझम बारिश से सुहावना हो गया। सोमवार को मौसम अचानक बदल गया है, जिससे उमस भरी तीखी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आसमान में हल्के बादल तो छाए रहे, लेकिन इसके बाद खिली तेज धूप ने वातावरण में नमी और उमस को और बढ़ा दिया।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में आर्द्रता 83 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई तथा छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत के संकेत देते हुए आगामी दो दिनों के भीतर छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने मौसम के मिजाज को देखते हुए खेती-किसानी को लेकर अहम बात कही है। उनका कहना है कि मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में छिटपुट बारिश की संभावना को देखते हुए किसान भाई इस समय धान की फसल में यूरिया का छिड़काव कर सकते हैं, जिससे फसलों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में हो रहे इस बार-बार उतार-चढ़ाव का सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 900 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें पेट दर्द, उल्टी, डायरिया, पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां और वायरल फीवर के मामलों में तेजी से उछाल आया है। पिछले सप्ताह 750 के करीब ओपीडी होती थी। इस स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार ने नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

1-हमेशा अच्छी तरह उबला हुआ या फ़िल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।
2-बाहर के खुले खाद्य पदार्थों या कटे हुए फलों के सेवन से पूरी तरह परहेज करें।
3-हमेशा घर का बना ताजा और गर्म भोजन ही ग्रहण करें।
4-तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed