फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Angry residents reached the Collectorate over waterlogging and the poor state of health facilities in Haidarnagar.

Mau News: हैदरनगर में जलभराव और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर कलेक्ट्रेट पहुंचे नाराज लोग

Tue, 08 Sep 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Angry residents reached the Collectorate over waterlogging and the poor state of health facilities in Haidarnagar.
कलेक्ट्रेट पर वि​भिन्न मांगों को लेकर मुनौवर अली के नेतृत्व में प्रदर्शन करते लोग। स्रोत- स्वयं
मऊ। नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, जलभराव और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मुनौव्वर अली के नेतृत्व में नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं होने पर आमजन सड़कों पर उतरकर जन-आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में मुनौव्वर अली ने नगर क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि अंडरपास, रास्ते और नालों के अभाव में भारी जलभराव की समस्या बनी हुई है। हैदर नगर (बड़ी कम्हरिया) में फैल रही संक्रमित बीमारियों से लोग बेहाल हैं। उन्होंने वहां तत्काल डॉक्टरों की टीम भेजकर इलाज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सईद रोड पर शाहजहां होटल के सामने रेलवे स्टेशन के पश्चिमी द्वार, टिकट खिड़की और फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराने तथा सुंदरीकरण की मांग की गई। बुनकरों की पासबुक बहाल करने और बकाया माफ करने के साथ नगर पालिका के सभी वार्डों की जांच कराकर पारदर्शी तरीके से पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग भी उठाई गई।
मुनौव्वर अली ने कहा कि गत तीन सितंबर को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान रोहित चौहान, प्रियांशु, सनिश कुमार, विकास, अजय कुमार, चंदन चौहान, संदीप चौहान, अजीत यादव, पवन कुमार, शिवम, अनीता देवी और संजू देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed