फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat crop with fire

आग से गेहूं की फसल राख

Sat, 01 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sat, 01 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop with fire
रानीपुर ब्लाक के महासो गांव में शार्ट शर्किट से लगी आग के बाद जली गेंहू की फसल।
जिले में अलग-अलग हुई अगलगी की घटनाओें से खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने खुद के प्रयास से आग बुझाई, हालांकि तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना देने के बावजूद फायर बिग्रेड की गाड़ियां सबकुछ तबाह हो जाने के बाद पहुंचीं।
विज्ञापन



हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेरुकी जमदरा गांव में शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे बिजली का तार टूटकर गिरने के दौरान निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। खड़ी फसल में अचानक उठ रही आग की लपटों  को देख ग्रामीण अपने हाथों में भीगे बोरे, झाडू व आग बुझाने का उपकरण को लेकर घटना स्थल की तरफ भाग कर पहुंचे। गांव वाले घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू  पा सके। अगलगी की इस घटना में लक्ष्मी सिंह, फूलचंद, राजभर, मोतीचंद, कैलाश, सुभाष सिंह का लगभग ढाई बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों के ऊपर से विद्युत तार गया है। ये तार काफी ढीले हो गये थे तथा हवा चलने पर आपस में टकराते रहते थे। फिलहाल मौके पर पहुंचे हल्का  लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन



मधुबनः ग्राम सभा भेड़वरा मल निवासी किशुनधारी व कमलदेइया के खेत के ऊपर से हाईटेंशन का तार गया है। शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे अचानक  हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। जिससे पकी फसल में आग लग गई। चारो तरफ से लोगों ने पहुंचकर आग को झाड़ से पीट-पीट कर काबू पाया। इसमें विशुनधारी का लगभग 20 और कमलदेइया का 16 बिस्सा गेहूं की फसल जल गई। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरहट के बलुआ पोखरा व महासों के एकडगा मौजे में शनिवार को बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। इसकी चिंगारी से लगभग दर्जन भर किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से खुरहट बलुआ निवासी श्रीनिवास का दस बिस्वा, गुलाब निवासी खुरहट का दस बिस्वा, रामनाथ निवासी खुरहट का दस बिस्वा, रामसोच निवासी खुरहट का दस  बिस्वा, विशुनदेव निवासी खुरहट का चौदह विस्वा, सुरेंद्र निवासी खुरहट चौदह  विस्वा, श्रीपत निवासी खुरहट का दस विस्वा, राजपत निवासी महासों का पंद्रह  विस्वा, सुनील निवासी महासों का पांच विस्वा, श्यामलाल निवासी खुरहट का पांच  विस्वा, अच्छेलाल निवासी खुरहट का पांच विस्वा, रामधनी निवासी महासों का चार  विस्वा की गेहूं की फसल जल गई। उधर, परदहां ब्लाक के नसोपुर गांव में शनिवार को शार्ट सर्किट से डेढ़ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जिसके बाद किसान अमरनाथ राजभर, सुरेंद्र, सुरसतिया, मनीष सहित कई किसानों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed