फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat crop is in danger due to rising temperature

Mau News: बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल पर मंडराने लगा खतरा

Mon, 03 Feb 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop is in danger due to rising temperature
मऊ। मौसम में बदलाव से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। तेज धूप निकलने से गेहूं की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। तापमान बढ़ने से फसल उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों ने खेतों में नमी बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 95 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई की गई है। शीतलहर का दौर खत्म होते ही सूरज के तेवर तल्ख होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। गेहूं और जौ की फसल के लिए अधिकतम अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में तेजी से बदलाव से किसानों को गेहूं की पैदावार कम होने की चिंता सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 120 से 135 दिन में पकने वाली गेहूं की प्रजातियों में 20 से 30 फीसदी तक पैदावार घट सकती है। खेतों में नमी बनाए रखने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि पछुआ हवा और तापमान में बढ़ोतरी के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो सकती है। तापमान बढ़ने का क्रम जारी रहा तो गेहूं की बालियों में दाने छोटे हो सकते हैं। इससे उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। किसानों को गेहूं की सिंचाई करने के 20-22 दिन के अंंतराल पर सिंचाई करते रहना चाहिए। कुसम्हा: मौसम में आए बदलाव से किसानों को गेहूं, जौ सहित अन्य फसलों के उत्पादन कम होने की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में किसान श्रीप्रकाश राय, जयप्रकाश राय, साम दात्त, हरेराम विश्वकर्मा, दयानंद का कहना है कि मौसम काफी गर्म होने के कारण गेहूं की दोबारा सिंचाई करनी पड़ रही है। काफी लागत लगाकर गेहूं की बोआई की थी। इस बार ठंड तापमान तेजी से बढ़ रहा है। समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed