फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Wheat crop and household household burnt in fire

आगलगी में गेहूं की फसल और घर की गृहस्थी जली

Sat, 11 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop and household household burnt in fire
बढ़ुआगोदाम /रानीपुर/ हलधरपुर।रानीपुर, सरायलखंसी और हलधरपुर थाना क्षेत्र के तीन गांवों में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लगने की तीन घटनाएं हुईं। हलधरपुर थाने के बकुची डांडीडीह गांव में एक घर में आग लग गई। इसमें सारी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। रानीपुर थाने के एक गांव में तीन लोगों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाने के हरदसपुर गांव के सीवान में शाम को लगी आग में छह किसानों की आठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। रानीपुर थाने के दौलसेपुर के सीवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस आगलगी में गुजा नामक महिला की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि बगल में स्थित हरिश्चंद का दस विस्वा गेहूं की फसल श्रीकिशुन का मड़ाई करके छोड़ा गया भूसा जल गया। लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। उधर शुुक्रवार की देर शाम को बकुची डांडीडीह निवासी रामजन्म मौर्य की बेटी पूनम मौर्या खाना बनाने के लिए अपने घर के एक कमरे में रखे सिलेंडर को आन करके ज्योंही माचिस की तीली जलाई इसी दौरान लीकेज पाइप से लौ निकलने लगी। पूनम चिल्लाती बाहर भागकर आई और लोगों को बताई आग विकराल हो उठी।
विज्ञापन

आग से बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा की सारी किताबें ,बक्सों, कपड़े, गेहूं,चावल,चौकी, चारपाई जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने जूट के बोरों को भिंगोकर बालू फेंककर आग पर काबू पाया। लेकिन परिवार के सदस्यों द्वारा पहने गए कपडों के अलावा घर में रखे सारे सामान जल कर राख हो गए। इस आगलगी में रामजन्म मौर्य के परिजनों को खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। उधर हरदसपुर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस आग लगी में ओमप्रकाश तिवारी की तीन बीघे, जयप्रकाश तिवारी, वशिष्ठ तिवारी की एक-एक बीघे, शैलेंद्र सिंह का डेढ़ बीघा, देवेंद्र राम और लालू की दस-दस बिस्वा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। आग भयावह होती देख लगभग ढाई सौ किसान आग बुझाने को दौड़ पड़े। अपनी आजीविका को नष्ट होते देख किसानों ने लॉकडाउन की परवाह नहीं किया और लाठी डंडे और झाडियां लेकर खेतों में उतर पड़े। लोगों ने पीट पीट कर आग बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से रिहायशी मंडई राख
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सरयां गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने से चंद्रभान, विमल कुमार, दुर्ग विजय की रिहायशी मंड़ई जलकर राख हो गई। इस घटना में मंडई में रखा सारा सामान भी जल गया। जिससे परिवार के सामने खाने की समस्या उत्पन्न हुई। पीड़ितों की मानें को उन्हें आग लगने के कारण की कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय लोगों के सहयोग से पीड़ित परिवार को खाने पीने की व्यवस्था की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed