फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   What kind of closure: The main market is closed, but the markets buzz in the streets

यह कैसी बंदी:मुख्य बाजार तो बंद, लेकिन गलि-मुहल्लें में बाजारें गुलजार

Tue, 04 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
What kind of closure: The main market is closed, but the markets buzz in the streets
कोपागंज। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को रोकने के लिए पांच दिनों का बंदी की घोषणा तो शासन ने कर दी। लेकिन इसका पालन जिले में कहीं भी नहीं हो रहा है। कोपागंज में यह हालात है कि मुख्य मार्ग स्थिति दुकानें तो बंद है, लेकिन गली, मुहल्लों में सभी दुकानें खुली पड़ी हैं। लोग बिना किसी रोकटोक के न केवल निकल रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान लोग समाजिक दूरी या मास्क तक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं कोपागंज पुलिस के साथ ही प्रशासन के जिम्मेदार सब कुछ जानते हुए भी मौन हैं। इससे शासन ने जिस मंशा से यह बंदी घोषित किया है, उसका सकारात्मक उदेश्य जिम्मेदारों की लापरवाही से पूरा होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पहले दो दिन यानी शनिवार तथा रविवार को पूर्ण बंदी की घोषणा की है। उधर इस बीच संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए प्रदेश सरकार बंदी का दायरा 6 मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया। बावजूद इसके कोपगंज क्षेत्र ने मुख्य सड़कों की दुकान तो बंद है लेकिन मुख्य सड़क से जुड़े गलियों में बाजार गुलजार है। एक तरफ सरकार सड़कों पर अनावश्यक न निकलने पर लोगों से अपील कर रही। वहीं क्षेत्र के गली चौराहों पर अनावश्यक लोगों का मजमा लगा रह रहा है। यह देखते हुए भी कोपागंज पुलिस प्रशासन आखें मूंदे हुए है। यह स्थिति तब है जब रोजाना कोपागंज से संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed