फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Went to take bath after Chhath PujaTwo youths died due to drowning

Mau News: छठ पूजा के बाद स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत

Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Went to take bath after Chhath PujaTwo youths died due to drowning
कोपागंज-दोहरीघाट। छठ पर्व पर की खुशियों के बीच दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना कुर्थीजाफरपुर के पारा में तो दूसरी घटना दोहरीघाट क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पारा निवासी अच्छेलाल (43) पत्नी ममता और बच्चों केे साथ तमसा नदी के किनारे छठ पर्व मनाने के लिए गया था। उसकी पत्नी सहित व्रती महिलाओं के सूर्य को अर्घ्य देने के बाद करीब साढ़े सात बजे वह नदी में नहाने के लिए चला गया। देखते-देखते वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख कुछ लोग उसे बचाने केे लिए नदी में कूद गए। कुछ देर बाद ही कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद यादव भी गोताखोराें के साथ नदी में उतरे और करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद उसे नदी से बाहर निकाला। लेकिन अच्छेलाल की मौत हो चुकी थी। उसकी पत्नी ममता और तीन लड़के और एक लड़की विलाप करने लगे। सूचना पाकर कोपागंज थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी आवश्यक कार्रवाई की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

-
शाम को डूबा सुबह सरयू नदी में मिला शव

दोहरीघाट। छठ महापर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार की शाम को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद नदी में स्नान के लिए गया, व्यक्ति नदी में डूब गया। शुक्रवार की सुबह उसका शव गोताखारों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। पचखेड़वा घाट पहुंचे हरधौली गांव के निवासी सोहन चौहान (45) शाम करीब साढ़े पांच बजे घाघरा नदी में नहाने के दौरान डूब गया। शाम को युवक की नदी में तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोहन चौहान अपने परिजनों के साथ छठ पर्व मनाने घाट पर गया था। पूजा के बाद स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे नदी की लहरों में समा गया। शुक्रवार को शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पांच पुत्र व एक पुत्री है। मृतक की पत्नी हेवंती, बेटा दीपेंद्र, पिंटू, भरत, रामायन, झिनक और बेटी कविता का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। मृतक मजदूरी किसानी करता था। दो बेटों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed