फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Weapon smuggler's attached house demolished

Mau News: असलहा तस्कर का कुर्क मकान ध्वस्त कराया

Tue, 01 Aug 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Weapon smuggler's attached house demolished
प्यारे पुरा मोहल्ले में स्थित असलहा तस्कर का कुर्क मकान मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। इसके निर्माण में एक करोड़ की लागत आई थी। यह मकान बिना नक्शा पास कराए बना था। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की तैनाती रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शबाना खातून ने बिना नक्शा पास कराए इस मकान का निर्माण कराया था। इसी मकान में वर्ष 2020 में असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उस दौरान बड़ी संख्या में असलहे बरामद किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इस मकान को कुर्क कर दिया था। मंगलवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के दक्षिण टोला और अन्य थानों की फोर्स प्यारे पुरा मोहल्ले में पहुंची और मकान को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर आनंद कनौजिया, धनंजय कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed