फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Water filled in underpass, traffic affected

अंडरपास में भरा पानी, आवागमन हुआ प्रभावित

Thu, 17 Jun 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Water filled in underpass, traffic affected
जिले में बारिश के चलते पिपरीडीह- बढुआगोदाम मार्ग स्थित उस्मानपुर गांव के पास बने अंडरपास में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के अलावा 10 से ज्यादा गांवों से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बताते चले कि परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह-बढुआगोदाम मार्ग पर उस्मानपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे द्वारा अंडरपास बनाया गया है।लेकिन अंडरपास में से जल निकासी के लिए कोई भी व्यवस्था न होने के कारण बारिश में घुटने भर पानी पर जा रहा है।जबकि ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह, सुवराबोझ, मजखनी, भार रैकवारेडीह, बबुआपुर सहित 20 गांवो के लोग पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग से ही आवागमन करते है।ऐसे में बीती रात तेज बारीश होने के कारण अंडरपास में एक से दो फुट तक पानी भर गया है। ऐसे में अंडरपास में पानी जलभराव होने से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासी ध्रुव मौर्य,पप्पू जायसवाल, सुनिल, हीराराम, संजय, विकास आदि ने कहा कि शीघ्र ही अंडरपास से जलनिकासी का प्रबंध न होने पर उन लोगों द्वारा मजबूरन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed