फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Was conducting raids posing as a fake officer, arrested

Mau News: फर्जी अधिकारी बनकर मार रहा था छापा, गिरफ्तार

Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Was conducting raids posing as a fake officer, arrested
फर्जी अधिकारी बनकर पॉलीथिन के खिलाफ छापेमारी कर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खुद को लखनऊ का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति को एक दुकान से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।नगर पंचायत चिरैयाकोट अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव को सोमवार को सूचना मिली कि लखनऊ का उच्चाधिकारी बताकर चिरैयाकोट बाजार में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी कर रहा है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवचंद साहु की दुकान से अंबेडकरनगर जिले के खरुवईया कटैया जनेसरी निवासी रणधीर सिंह यादव पुत्र शमसेर यादव को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से 12 फर्जी रसीद, एक मुहर और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि आयोध्या, बस्ती और संतकबीरनगर जिले में उसके खिलाफ लूट, चोरी और गैंगेस्टर समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed