फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voting will be held at 24 centers of three Nagar Panchayats

Mau News: तीन नगर पंचायतों के 24 केंद्रों पर होंगे मतदान

Wed, 26 Apr 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held at 24 centers of three Nagar Panchayats
तहसील के तीनों नगर पंचायतो में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने बूथों को तीन कैटेगरी में विभाजित कर पुलिस फोर्स लगाने के साथ मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने की व्यवस्था की है। इन नगर पंनायतो में 24 मतदान केंद्रों तथा 72 बूथों में सभी को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस घोषित किया है। अमिला एवं दोहरीघाट नगर पंचायतों के एक-एक अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पर सीसीटीवी के निगरानी के साथ विशेष पुलिस बल तैनात रहेंगे। तहसील की सबसे बड़ी नगर पंचायत में 12 मतदान केंद्रों के 40 बूथों में से दो मतदान केंद्रों के 10 बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस में रखा गया है। जबकि मतदान केंद्र 7 मदरसा अमजदिया करीमुद्दीनपुर के बूथ संख्या 13, 14, 15, 16 एवं 17 के साथ मतदान केंद्र 11 के मदरसा खैरूल फैजे आम मदापुर समसपुर के बूथ संख्या 21, 22, 29, 30 एवं 31 को अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी एवं पुलिस बल की विशेष व्यवस्था रहेगी। घोसी में छह मतदान केंद्र संख्या दो, पांच, छ:, नौ, 10, 11, एवं 12 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। वहीं अमिला नगर पंचायत में सात मतदान केंद्रों के 21 बूथों को संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अति संवेदनशील प्लस के श्रेणी में रखा गया है। जबकि मतदान केंद्र एक के बूथ संख्या एक जूनियर हाईस्कूल खनिगह बूथ संख्या एक, दो एवं 20 को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। मतदान केंद्र दो एवं तीन को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। दोहरीघाट नगर पंचायत के पांच मतदान केंद्रों के 11 बूथों में से मतदान केंद्र एक उच्च प्राथमिक विद्यालय दोहरीघाट, खटीक टोला के बूथों की अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी एवं पुलिस की विशेष व्यवस्था के साथ मतदान केंद्र दो एवं तीन के सभी बूथों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की विशेष व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed