{"_id":"5810f82c4f1c1bc877bc40d9","slug":"voters-to-be-resolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने का संकल्प
mau
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता रैली मतदाता फार्म प्राप्त करतीं छात्राएं।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन और अमर उजाला के संयुक्त तत्वाधान में अमिला स्थित रामलगन महिला डीग्री कालेज में बुधवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संम्पन्न हुआ। इस दौरान नए मतदाताओं में उत्साह रहा। सभी ने अमर उजाला के इस कार्यक्रम को सराहा। बतौर मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी एस के शर्मा ने कहा कि छात्राओं को जागरूक बनाने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है। महिलाओं की मतदान में भागेदारी से लोकतंत्र मजबूत होगा। अमर उजाला का महिला मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें मतदाता बनाने का प्रयास सराहनीय है। कहा कि महिला सशक्तिकरण से ही देश में समानता आएगी।
कहा कि महिलाओं की जागरुकता और मतदान में बराबर की भागेदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। जरुरत है लोकतंत्र में जागरुकता के साथ इस पर्व में प्रतिभाग करें। इस दौरान विद्यालय से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को अपर जिलाधिकारी एसके शर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक किलो मीटर तक डिग्री कालेज से पश्चिम हनुमान मंदिर तक जागरूकता अभियान की रैली में छात्राओ ने हाथ में तख्ती व नारों से लोगों को जागरूक किया।
उधर, राम स्वरूप भारती उच्चतर विद्यालय शिवजी मठ भीटी से बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सदर एसडीएम एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत की। आदि शक्ति कालेज ताजोपुर के छात्रों ने बुधवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय ने कहा कि मतदान करना सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर सुजीत कुमार, अखिलेश सिंह, प्रिया, अनीता, सुप्रिया, वैशाली, मुकेश इमरान, सपना आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्रों ने इस दौरान कविता, भाषण आदि प्रस्तुत किया।