फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Voter Revision Process: Public Awareness of Democracy

Mau News: मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का जनजागरण

Fri, 19 Dec 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Voter Revision Process: Public Awareness of Democracy
मऊ। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक भुजौटी स्थित एक पैलेस में हुई।इसमें मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सदर विधानसभा की समीक्षा हुई। संयोजक, विधानसभा संयोजक मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1 के साथ संवाद किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का जनजागरण है। एसआईआर केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया को प्रमाणिक बनाने की आधारशिला है। कहा कि संगठनात्मक तालमेल, तकनीकी दक्षता, मॉनिटरिंग और सतत जनसंपर्क से यह अभियान जन-जन का अभियान बना है। उन्होंने कहा कि बीएलए-1, बीएलए-2 तथा बूथ प्रवासी को समन्वय और कार्य विभाजन के साथ बूथ अध्यक्षों को साथ लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने की रणनीति बनाकर काम करना है। संपर्क, सत्यापन और सूचना के आदान-प्रदान से अभियान में पारदर्शिता और प्रमाणिकता आएगी।
विज्ञापन

जिले के प्रवासी पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रमाणिक तथा सत्यापित मतदाता सूची लोकतंत्र का आधार है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने समस्या आने पर जिम्मेदार लोगों से समाधान कराना है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता को प्रमाणिक मतदाता सूची से लोकतंत्र की मजबूती के लिए भूमिका सुनिश्चित करनी है। बैठक में सुनील कुमार गुप्ता, मुन्ना दुबे, प्रवीण कुमार गुप्त, संजय वर्मा, अशोक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed