{"_id":"5856c7ff4f1c1b5361c06028","slug":"volunteers-were-taught-lessons-of-deshsewa","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों को पढ़ाया गया देशसेवा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों को पढ़ाया गया देशसेवा का पाठ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
RSS
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को जूनियर हाईस्कूल घोसी के प्रांगण में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सह क्षेत्रीय कार्यवाह विरेंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता तथा डॉ. हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण और ध्वज प्रणाम के साथ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह क्षेत्रीय कार्यवाह विरेंद्र ने कहा कि आज देश के शीर्ष पद पर स्वयंसेवक बैठ कर देश को विकास के पथ पर ले जा रहा है। आज देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। सीमा पार के दुश्मन पनाह मांग रहे हैं। आरएसएस के विषय में कहा कि संघ के आद्यसर संघ संचालक डा. हेडगेवार ने देखा कि देश को मुट्ठी भर विदेशी आकर इसको गुलाम बनाकर राज कर रहे हैं और यह सब बहुसंख्यक समाज में एकता न होने के चलते हो रहा है। आप ने कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद पर होने के साथ स्वयं चिकित्सक होने के बाद भी देश को आजाद कराने व गौरवशाली भारत की कल्पना को लेकर सन 1925 में देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना की। उनका मानना था कि जब तक देश का हिंदू नहीं जागेगा, तब तक भारत परम वैभव को नहीं पा सकेगा। शाखा में सात युवा बच्चों को साथ लेकर हिंदुओ को एक करने और उनके अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने का कठिन कार्य आज विश्व का सबसे बडा संगठन बन गया है। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवकों के अंदर देश सर्वोपरि है, देश के लिए ही जीना और मरना सिखाया। कहा कि संघ के विभिन्न अनुसांगिक संगठन मजदूर संघ, विद्यार्थी परिषद, सेवाभारती आदि भी देश के निर्माण में लगे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गुलाब चंद्र ने कहा कि सांप्रदायिकता का गलत उपयोग हो रहा है।हिंदुओ को बदनाम किया जा रहा है।
आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बहुत आवश्यकता है।सबको चाहिए कि अपने बच्चों को शाखाओं में जरूर भेजें। यह देश निर्माण की कार्यशाला है। इस अवसर पर जिला प्रचारक राकेशराज, डॉ.श्रीकांत पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, योगेंद्र नाथ राय, आनंद चौधरी, पूर्व मंत्री उत्पल राय, प्रह्लाद चौहान, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, विधि चौहान, कृपाशंकर सिंह आदि रहे।