फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Vocational course will start in four colleges of the district

जिले के चार महाविद्यालयों में शुरू होगा वोकेशनल कोर्स

Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vocational course will start in four colleges of the district
मऊ। जिले के महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं अब रोजगार देने वाले वोकेशनल कोर्स की भी पढ़ाई करेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने जिले के चार महाविद्यालयों में बैचलर वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कराने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

बीवोक की शुरुआत नेशनल वोकेशनल एजुकेशन क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क तथा नेशनल स्किल्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अंतर्गत हो रही है। इसका मकसद उच्च शिक्षा के जरिए छात्र-छात्राओं में कौशल का विकास करना है। यूजीसी का मानना है कि इन कोर्सेज से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। यूजीसी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों से बैचलर ऑफ वोकेशन (बी.वोक) कोर्स की शुरुआत के लिए प्रस्ताव मांगा था। प्रस्ताव के बाद यूजीसी से कोर्स की मान्यता मिली है। इसके तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परमहंस मिश्रा बंशराजी देवी महिला महाविद्यालय में न्यूट्रीशियन एंड हेल्थ केयर साइंस की मान्यता मिली है। एचएन महाविद्यालय पीउवाताल में रियल मैनेजमेंट एंड आईटी, पैरा मेडिकल एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स की मान्यता मिली है।
विज्ञापन

वहीं रानीपुर क्षेत्र के काझा स्थित सुगवंती स्मारक पीजी कालेज में रियल मैनेटमेंट एंड आईटी, पैरा मेडिकल एंड हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में मान्यता मिली है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह का कहना है कि मान्यता मिली है। इसी सत्र में एडमशिन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन: क्षेत्र के तिनहरी स्थित श्यामा तिवारी महाविद्यालय को यूजीसी द्वारा स्किल बेस्ड एक वर्ष का न्यूट्रिशियन एंड हेल्थ केयर साइंस डिप्लोमा कोर्स की मान्यता मिली है। कालेज के डायरेक्टर संदीप तिवारी का कहना था कि कोर्स में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं का गृह विज्ञान या साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इस फील्ड में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के जॉब ऑप्शन मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed