फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Violence threatens to make videos viral;

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नजायज संबंध बनाने का बनाते है दवाब

Mon, 19 Oct 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Violence threatens to make videos viral;
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने गांव के एक युवक और ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। महिला ने आरोप लगाया कि मामले को लेकर शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सीएम को भेजे पत्र में महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। इस बीच उसके समीप का एक युवक जो कि उसके पति की गैर मौजूदगी में घर का काम करता था। इस बीच युवक ने उससे अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए एक हजार रुपये उधार मांगे। जिस पर उसके द्वारा उसे वो राशि देने के बाद वो मायके चली गई। कुछ दिन बाद युवक ने उसकी राशि लौटाने उसके मायके पहुंचकर उसे गांव से बाहर बुलाया। जब वह गई तो युवक अपने साथ गांव के ग्राम प्रधान को लेकर आया हुआ मिला। दोनों ने उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ इस घटना का वीडियो बना लिया। आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे नजायज संबंध बनाने को कहते है। आरोप लगाया कि इस मामले को लेकर उसने 6 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर दी, बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं की। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कारवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed