फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The date will be set for opening of Sheetla Mata Temple

रास्ते पर शव रख कर दो घंटों तक ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
The date will be set for opening of Sheetla Mata Temple
बढुआगोदाम। परदहां ब्लाक के अछार गांव में मनबढ़ों द्वारा पिछले बीस दिनों से गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। इसके चलते गांव में रविवार की सुबह एक दलित महिला की मौत होने पर शव को अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट जाने के लिए ग्रामीणों को गांव के पास मौजूद पानी से भरे ताल को पार करना पड़ा। इस वजह से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रास्ते पर रखकर दो घंटे तक धरना-प्रर्दशन किया। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार और पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही शव का अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट भेजवाया।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक क्षेत्र के अछार गांव में रविवार की सुबह एक दलित महिला रामदेई (50) की मौत हो गई। दबंगों की तरफ से रास्ता अवरुद्ध कर दिए जाने के चलते मृतक महिला के शव का अंतिम संस्कार के लिए नहीं जा पा रहा था। ग्रामीणों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए रास्ते को खोलने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके तो मजबूरन महिला का शव को पानी से भरे ताल को पार कर निकलना पड़ा। जिसको लेकर गांव के लोग गुस्सा गए और शव को गांव के बाहर रास्ते पर रख कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव और पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट ले गए। सदर तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है। 10 जून को तारीख है, जो भी कोर्ट का निर्णय होगा उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed