फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated regarding dilapidated Anganwadi center

जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 27 Nov 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated regarding dilapidated Anganwadi center
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सिधवल ग्राम पंचायत में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर प्रदर्शन करते ग् - फोटो : MAU
रतनपुरा (मऊ)। स्थानीय ब्लॉक के सिधवल ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बीते दिनों सीएम पोर्टल पर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही शनिवार को केंद्र पर पहुंचकर ग्रामीणों ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के कभी-कभी ही केंद्र में उपस्थित रहने की बात कही। साथ ही जिम्मेदारों से मांग की गई वो इस समस्या को संज्ञान में लेकर इसका निदान करें।
विज्ञापन

सिधवल ग्राम पंचायत के राजन, अभय चंद, रामाशीष, पवन ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। भवन की जर्जर होने की समस्या के अलावा सबसे बड़ी समस्या यहां तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमाना रवैया है। आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पर कभी-कभी ही इस केंद्र पर आती है। इससे शासन की योजनाओं लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जब रतनपुरा ब्लॉकके प्रभारी सीडीपीओ ने कहा कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है, मामले की जांच कराई जाएगी। जांच सही जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed