Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bloody clash between two groups returning from a community feast

Mau News: भंडारे से लौट रहे दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे

Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups returning from a community feast
कोपागंज। थाना क्षेत्र के पारा कुर्थीजाफरपुर गांव में सोमवार की रात भंडारे से लौटते समय दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे, भाला, फावड़ा, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से हमला करने का आरोप लगाया गया है। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष के युवक के दांत टूटने की भी बात कही गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में राहुल विश्वकर्मा पुत्र स्व. फागू विश्वकर्मा निवासी पारा कुर्थीजाफरपुर ने बताया कि नौ नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपने भाई मोहन के साथ घर के बगल में आयोजित भंडारे में गया था।
विज्ञापन

लौटते समय रास्ते में गोलू, सुदर्शन, अंकित, रामशब्द साहनी, शत्रुघ्न और राजन गुप्ता समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोग गोलबंद होकर खड़े थे।
विरोध करने पर भाला, फावड़ा, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट में राहुल बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके मुंह के दांत टूट गए। उसके भाई मोहन को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के सोहेलजीत पुत्र सुदर्शन निवासी पारा ने आरोप लगाया कि नौ नवंबर की रात करीब 10:30 बजे राहुल पुत्र फागू, राजा, राहुल, नितेश, मोहन, आलोक समेत कुछ अन्य लोग गांव में पार्टी कर रहे थे। उसे देखकर सभी गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ ही उसके पिता और भाई छोटू को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने पहले पक्ष की प्राथमिकी में छह नामजद और करीब एक दर्जन अज्ञात, जबकि दूसरे प्राथमिकी में छह लोगों के नाम तहरीर में दर्ज हैं। इस तरह दोनों पक्षों की ओर से कुल 12 नामजद व्यक्तियों को शामिल किया गया है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed