फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Villagers demonstrated for the way

रास्ता के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for the way
ब्लाक क्षेत्र के गरथौली ग्राम पंचायत के मुसहर बस्ती में रास्ता न होने से आवाजाही न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण न होने से नाराज होकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने जल्द ही समस्या का निदान न होने पर ब्लाक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा गरथौली के मुसहर बस्ती में 50 से अधिक परिवार रहता है। इस बस्ती में आने जाने के लिए रास्ता नहीं हैं, इसके चलते यहां के लोग पगडंडियों के सहारे आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में आने जाने वाले रास्ते पर पानी लगने लोगों को परेशानी होती है। मंगलवार को इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बसंत, राजेश ,राम प्रसाद, भोला, गुड्डू, गणेश ,सुरेंद्र, इंदल, नंदलाल, अमरजीत, अरुण, सरिता देवी, कलावती देवी, शारदा सहित दूसरे ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का निस्तारण बीते कई वर्षों से नहीं किया गया है। चेताया कि जल्द ही इस समस्या का निदान नहीं होगा तो वह कोपागंज ब्लाक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed