{"_id":"6757319b1995e9202c05bec5","slug":"villagers-complaints-investigated-mau-news-c-295-1-mau1003-121426-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ग्रामीणों की शिकायतों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ग्रामीणों की शिकायतों की हुई जांच
विज्ञापन
मऊ। विकासखंड कोपागंज की मुस्कुरा ग्राम पंचायत में विकास के कामों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शिकायत की थी। सोमवार को लोकपाल विनिता पांडेय मुस्कुरा गांव पहुंची। उन्होेेंने ग्रामीणों से जानकारी लेकर शिकायतों की जांच की। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिकवरी के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने शिकायत में आरोप लगाया था कि मनरेगा के तहत पोखरी का काम मजदूरों के बजाय जेसीबी लगाकर कराया गया। नाली तोड़ने, ड्रेन पाटने और मनरेगा मजदूरों से काम नहीं कराने का आरोप भी लगाया था। अमर उजाला ने एक दिसंबर को सरकारी ट्यूबवेल की पक्की नाली पाटकर बनवाया चकमार्ग, ग्रामीण परेशान नामक शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। सोमवार को लोकपाल विनिता पांडेय मुस्कुरा गांव पहुंची। उन्होेेंने गांव में बैठक कर ग्रामीणों की सभी शिकायतों को सुना। गांव में मनरेगा से कराए गए कामों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी नाली तोड़ देने से फसलों की सिंचाई में परेशानी होती है। ड्रेन पाट दिए जाने के कारण खेतों में बारिश का पानी जमा हो रहा है। इससे धान की फसल बर्बाद हो गई और गेहूं की बोआई बाधित है। ग्रामीण हरिहर यादव, कुशहर, जीउत, सुभाष, गोवर्धन, हरिश्चंद्र, वीरेंद्र, रामू ने बताया कि सरकारी ट्यूबवेल की पक्की नाली तोड़कर कच्चा रास्ता बनाया गया है। कहा कि चकमार्ग का काम मजदूरों से नहीं, बल्कि जेसीबी से कराया गया है। कन्हैया के ट्यूबवेल तक होने वाले कार्य में एक लाख 82 हजार 24 रुपये एवं किशोर के ट्यूबवेल से होने वाले कार्य में करीब 1 लाख 26 हजार 72 रुपये खर्च दिखाया गया। लोकपाल ने गांव में पोखरी की खोदाई जेसीबी से कराए जाने संबंधी वीडियो भी देखा। लोकपाल ने नहर और ड्रेन का काम भी देखा। करीब दो घंटे से अधिक समय तक लोकपाल गांव में मौजूद थी।
शिकायत पर गांव में मनरेगा से होने वाले कामों की जांच की गई है। मनरेगा मजदूरों का बयान भी लिया गया। होने वाले काम का मस्टर रोल से मिलान करने के बाद वीडियो की भी जांच की जाएगी। सही पाए जाने पर रिकवरी कराने के साथ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
- विनिता पांडेय, लोकपाल
ग्रामीणों ने लोकपाल को सौंपा ज्ञापन
मऊ। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्रामसभा मुस्कुरा में पोखरी और चकमार्ग में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने लोकपाल विनिता पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मेें कहा गया है कि ब्लॉक क्षेत्र के मुस्कुरा गांव में पोखरी की खुदाई कराई गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र दिया था कि कार्यों को जेसीबी से कराया गया है। लोकपाल विनिता पांडेय ने बताया कि तीन बिंदुओं की शिकायत पर जांच हुई है। रिपोर्ट भेजी जाएगी।